फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनल की साउथ में हैट्रिक, बालकृष्ण के साथ शुरू की लगातार तीसरी फिल्म

Tue, 27 Aug 2019 09:33 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sonal Chauhan - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

अरसे बाद वेब सीरीज स्काईफायर में दिखाई दीं अभिनेत्री सोनाली चौहान ने साउथ में नई हैट्रिक लगा दी है। मशहूर अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण के साथ उनकी तीसरी फिल्म का एलान होने के साथ ही वह उन चंद अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं, जिन्होंने किसी हीरो के साथ बैक टू बैक तीन फिल्में की हों। सोनल इससे पहले बालकृष्ण के साथ फिल्म डिक्टेटर और लीजेंड में नजर आ चुकी हैं। बालकृष्ण के साथ उनकी तीसरी फिल्म होगी रूलर जिसे निर्देशक के एस रवि कुमार निर्देशित करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: इमरान हाशमी के साथ फिल्म कर रातों रात हिट हुई थी ये एक्ट्रेस, रॉयल फैमिली से रखती हैं ताल्लुक
विज्ञापन


फिल्म रूलर में अपने किरदार के बारे में सोनल कहती हैं, ‘ये एक बहुत ही ग्लैमरस रोल है और मेरा किरदार फिल्म में एक दबंग लड़की का है जिसे सिर्फ अपने काम से प्यार है। वह अपनी धुन की पक्की है और जो कुछ भी चाहती है, उसे पाकर ही रहती है।’ सोनल इस नई फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों बैंकॉक में हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें