अरसे बाद वेब सीरीज स्काईफायर में दिखाई दीं अभिनेत्री सोनाली चौहान ने साउथ में नई हैट्रिक लगा दी है। मशहूर अभिनेता नंदमूरी बालकृष्ण के साथ उनकी तीसरी फिल्म का एलान होने के साथ ही वह उन चंद अभिनेत्रियों में शुमार हो गई हैं, जिन्होंने किसी हीरो के साथ बैक टू बैक तीन फिल्में की हों। सोनल इससे पहले बालकृष्ण के साथ फिल्म डिक्टेटर और लीजेंड में नजर आ चुकी हैं। बालकृष्ण के साथ उनकी तीसरी फिल्म होगी रूलर जिसे निर्देशक के एस रवि कुमार निर्देशित करने जा रहे हैं।