सेक्सी फिगर बना पाना आसान काम नहीं है। यह बात थ्रिलर फिल्म 3G की हीरोइन सोनल चौहान से बेहतर कौन जान सकता है? उनके लिए 3G फिल्म में आनस्क्रीन अपनी काया दिखाने का पहला मौका था और उन्होंने खुद को फिट एंड सेक्सी दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्हें अपनी बॉडी को शेप देने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सोनल कहती हैं, यह पहला मौका है जब मैं ऑनस्क्रीन बिकनी में दिखूंगी। शुरू में तो मैं बहुत ही नर्वस थी। इसलिए सबसे पहले मैंने यह पक्का किया कि मैं शूट से पहले सिर्फ रूटीन डाइट पर ही रहूंगी। मैंने खूब वर्कआउट भी किया है क्योंकि बिना टोंड बॉडी के बिकनी में दिखना वाकई काफी खराब लगता है।
बताते चलें कि सोनल जन्नत (2008) के बाद बॉलीवुड में खास रंग नहीं जमा सकी थीं और उन्होंने साउथ की कुछ फिल्में कीं। वे एक बार फिर 2011 में 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' में बॉलीवुड में दिखीं। अब वे 3G की वजह से सुर्खियों में हैं। कामयाबी की राह पर बढ़ने की नई डोज लेते हुए सोनल ने बिकनी को तो अपना लिया है, अब इंतजार बस फिल्म के हिट होने का है।