फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भाईयों के भरोसे सोनाक्षी सिन्हा

Sat, 01 Mar 2014 08:27 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी बॉलीवुड में क्या अब भाईयों के भरोसे हैं। उनका नया कदम तो ऐसा ही इशारा करता है।
विज्ञापन


नामचीन अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटे लव-कुश सिन्हा ने मिलकर एक विज्ञापन बनाया है। विज्ञापन का निर्माण लव और निर्देशन कुश ने किया है, जबकि इसे सोनाक्षी पर फिल्माया गया है। रियल एस्टेट ब्रांड से संबंधित विज्ञापन हाल में टीवी पर प्रसारित हुआ है। इसका निर्माण शॉटगन मूवीज ने किया है।
विज्ञापन


संजयलीला भंसाली और अभिनव कश्यप के काम में हाथ बंटा चुके कुश का झुकाव हमेशा से विज्ञापन निर्देशन की ओर रहा है।

कुश ने एक विज्ञप्ति में कहा, "हमारी टीम ने विज्ञापन की प्रारंभिक अवधारणा से लेकर इसे बनाने तक का सारा काम खुद किया। किसी बाहरी साधन का प्रयोग नहीं किया। सोनाक्षी के प्रशंसकों को विज्ञापन काफी पसंद आया है।"
विज्ञापन


कुश ने 'सांवरिया' में भंसाली के काम में हाथ बंटाया और कश्यप की 'बेशर्म' और 'दबंग' फिल्म में मदद कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें