फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के सामने आया दहाड़ता हुआ शेर, क्या रहा अभिनेत्री का रिएक्शन, जानिए?

Mon, 30 Dec 2024 01:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनाक्षी सिन्हा अपने दबंग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस साल उन्होंने एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। हाल ही में दोनों को वैकेशन पर देखा गया। इस ट्रिप पर सोनाक्षी की नींद एक शेर की दहाड़ से खुली। यह शेर अभिनेत्री से कुछ ही दूरी पर खड़ा नजर आया, इसके बाद सोनाक्षी ने क्या किया, जानिए? 

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जब से शादी की है, दोनों कई बार वैकेशन पर जा चुके हैं। अपनी हर वैकेशन ट्रिप की तस्वीरें दोनों अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर करते हैं। एक हालिया ट्रिप के दौरान उनके साथ कभी ना भूलने वाला अनुभव हुआ। सोनाक्षी ने इस घटना की वीडियो बनाकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है। हालिया ट्रिप के दौरान सोनाक्षी का सामना एक शेर से हुआ।

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा की वैकेशन ट्रिप का वीडियो ग्रैब - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

शेर की दहाड़ को अलार्म क्लॉक बताया
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह एक ग्लास चैंबर जैसे रूम में बैठी नजर आ रही हैं, सुबह के छह बज रहे हैं। इस वीडियो में ग्लास चैंबर के बाहर एक शेर दहाड़ता हुआ नजर आ रहा है। शेर की दहाड़ से सोनाक्षी बिल्कुल भी नहीं घबरा रही हैं। वह इस पूरी घटना का वीडियो बनाती हुई नजर आईं। अपनी इस वीडियो पर सोनाक्षी ने लिखा है-'आज सुबह का अलार्म क्लॉक।' इस वीडियो में सोनाक्षी के साथ पति जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं, वह सोनाक्षी के साथ इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं। 

 

फैंस ने लाइक किया सोनाक्षी का वीडियो 
सोनाक्षी का यही वीडियो कई सोशल मीडिया पेज पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोनाक्षी सिन्हा के फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। पिछले दिनों भी सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने अपनी वाइल्ड लाइफ वैकेशन की काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। दोनों अकसर ही फनी वीडियो भी बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर करते हैं। फैंस को सोनाक्षी और जहीर इकबाल के वीडियो भी काफी पसंद आते हैं।

 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

अगले साल हॉरर फिल्म का हिस्सा बनेंगी 
साल 2024 में सोनाक्षी सिन्हा एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने डबल रोल किया था। फिल्म में रितेश देशमुख भी नजर आए थे। अगले साल भी उनकी एक हॉरर फिल्म रिलीज होगी, इस फिल्म का नाम ‘निकिता रॉय-द  बुक ऑफ डार्कनेस’ है। इस फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम इन दिनों चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें