क्या है निकिता रॉय की नई रिलीज डेट
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है। सोनाक्षी ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें! हमारी रोमांचक थ्रिलर 'निकिता रॉय' की अब नई रिलीज डेट आ गई है! 27 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रहस्य का पर्दाफाश होते देखें!'
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
निकिता रॉय के अलावा सोनाक्षी फिल्म 'जटाधारा' के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वेंकट कल्याण के निर्देशन में बनी इस ड्रामा सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर में सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सुधीर और सोनाक्षी के अलावा फिल्म में शिल्पा शिरोडकर, रेन अंजलि और दिव्या विज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Video Viral: तमन्ना भाटिया ने शेयर किया शानदार वीडियो, यूजर्स से की खास गुजारिश, फैंस बोले- तबाही