फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बस देश का भला चाहते हैं.. राष्ट्र विरोधी नहीं हैं', सोनम वांगचुक के समर्थन में सोनाक्षी ने जारी किया वीडियो

Thu, 16 Jul 2026 04:10 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha Support Sonam wangchuk: इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। इसी बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें अपना सपोर्ट दे रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी उनके सपोर्ट में एक वीडियो पोस्ट किया है।  

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा कम ही राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर बात करती हैं, अपनी राय रखती हैं। लेकिन गुरुवार को उन्होंने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक वीडियो साझा किया, उनकी सराहना की। साथ ही सरकार से भी सवाल किए। जानिए, सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक की खराब होती तबीयत और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर क्या कहा? 

सोनाक्षी ने सोनम वांगचुक पर क्या कहा? 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'मैं कभी ऐसे बयान नहीं देती हूं लेकिन अब मुझसे रहा नहीं जा रहा है। सोनम वांगचुक 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं। वो भूखे हैं। वो किसके लिए बैठे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहा है। वो उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गवां दी। साेनम वांगचुक उस सिस्टम से लड़ रहे हैं, जो ठीक से नहीं चल रहा है।’

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सरकार से भी अभिनेत्री ने किए सवाल 
आगे सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी की खूब तारीफ की। सीजेपी को युवाओं के लिए खड़े होने के लिए, आवाज उठाने के लिए सराहा। वहीं वह सरकार से भी सवाल करती हैं, ‘अगर सोनम वांगचुक मर गए तो किसकी जिम्मेदारी होगी?’

वीडियो में सोनाक्षी ने सोनम और सरकार को लेकर कही ये बड़ी बातें 

  • अब देखा नहीं जा रहा, दिल नहीं मान रहा।
  • सोनम वांगचुक 18 दिन से बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे। 
  • एक सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे जो ठीक से काम नहीं कर रहा। 
  • मुझसे रहा नहीं गया, अब जो होना है होगा पर चुप नहीं बैठ सकती। 
  • कोई सुन क्यों नहीं रहा? फिर तय किया मैं क्यों चुप रहूं, मैं कोई राष्ट्र विरोधी नहीं। 
  • सवाल सिर्फ एक कि जब ये आदमी मर जाएगा क्या तब आप बोलेंगे? 
  • हमें अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए, कोई और खोले ना खोले।


 
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत समेत फैंस ने सोनाक्षी सिन्हा को सराहा
सोनाक्षी ने जिस तरह से सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई, उसे राखी सावंत ने सराहा है। वहीं फैंस ने भी सोनाक्षी को इस मुद्दे पर बात करने के लिए, हिम्मत दिखाने के लिए शुक्रिया कहा। 




बता दें कि सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसके बाद उनकी सेहत पर काफी असर पड़ा है। इस बीच कई सेलेब्स ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।  

यह खबर भी पढ़ें: अनुराग कश्यप से लेकर सयाजी शिंदे तक, वांगचुक के समर्थन में उतरे सितारे; किसी ने जताई चिंता तो कोई हुआ नाराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें