बोलीं- 'यह कैसे स्वीकार्य है'?
सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'मैं क्योंकि अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग करती हूं, इसलिए मैं यह देखे बिना नहीं रह सकी कि मेरी तस्वीरें कई ब्रांड की वेबसाइटों पर दिखाई दे रही हैं। वह भी बिना उपयोग के अधिकार या अनुमति की नैतिकना के बिना। यह कैसे स्वीकार्य है? जब कोई कलाकार आपके कपड़े या ज्वैलरी पहनता है, तो आपके ब्रांड को उचित श्रेय देते हुए एक पोस्ट बनाई जाती है, लेकिन वही तस्वीरें आपकी आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई जाती हैं? यह तो कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर कहना होगा'।
पूछा, 'इनवॉइस कहां भेजूं'?
एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, 'आइए, चीजों को नैतिक रखें, हैं ना? मैं असल में यही कह रही हूं कि इससे पहले कि मैं आपको फटकारना शुरू करूं, मेरी तस्वीरें हटा दी जाएं या मुझे बताएं कि मैं अपना इनवॉइस कहां भेज सकती हूं। यह आपका फैसला है कि आपको क्या करना है'।
Esha Deol-Bharat: बेटी एशा और भरत के तलाक से टूट गए थे धर्मेंद्र, कहा था - 'बच्चों की खातिर एक बार सोच लेते'
तब्बू बोलीं- 'बिल्कुल यही मेरा विचार है'
सोनाक्षी के इस पोस्ट को तब्बू ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'बिल्कुल यही मेरा भी विचार है। शुक्रिया सोनाक्षी'। इस पर सोनाक्षी ने लिखा है, 'मुझे पता था कि ऐसा महसूस करने वाली मैं इकलौती नहीं हूं'। सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'जटाधरा' है। इसमें सुधीर बाबू भी हैं।