'उनका दर्द कोई नहीं समझ सकता'
अमर उजाला से बात करते हुए परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'कोई भी माता-पिता अपने बच्चों का परिवार टूटता देखकर खुश नहीं हो सकता। धर्मेंद्र जी भी एक पिता हैं और उनका दर्द कोई भी समझ सकता है। ऐसा नहीं है कि वे अपनी बेटी के अलग होने के फैसले के खिलाफ हैं, बल्कि वे चाहते थे कि एशा और भरत इस पर दोबारा विचार करें'।
धर्मेंद्र-एशा देओल-भरत तख्तानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
एशा की बेटियों को लेकर सताने लगी चिंता
बता दें कि बीते वर्ष फरवरी में जब एशा और भरत तख्तानी ने अलग होने का एलान किया, तो फैंस हैरान रह गए। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर इसे आपसी सहमति से लिया गया फैसला बताया था। बेटी का तलाक होने पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बहुत दुखी हुए। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि दोनों इस फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा चिंता अपनी नातिनों की थी। माता-पिता के तलाक से बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव से वे तनाव में थे।
धर्मेंद्र-एशा देओल-हेमा मालिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
2012 में हुई थी एशा-भरत की शादी
एशा और भरत की दो बेटियां- राध्या और मिराया हैं। वे अपने दादा-दादी और नाना-नानी दोनों के बहुत करीब हैं। परिवार से जुड़े सूत्र के मुताबिक माता-पिता के अलग होने का बच्चों पर बुरा असर पड़ता है और इसलिए धर्मजी को लगा कि अगर शादी बचाई जा सकती है, तो उन्हें ऐसा करना चाहिए'। बता दें कि एशा और भरत तख्तानी की शादी साल 2012 में हुई। एशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया।