फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद की शादी को लेकर सोनाक्षी की खास ख्वाहिश, ट्विटर पर बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में उनका रोका भी हो गया है। लेकिन शाहिद शादी कब करेंगे इसको लेकर वो कोई साफ जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसी खबरें हैं कि वो जुलाई में शादी कर सकते हैं और सिर्फ शाहिद कपूर और मीरा के घरवाले ही शादी में रहेंगे। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि शाहिद बॉलीवुड से किसी को बुलाना क्यों नहीं चाहते।

शाहिद के रोका में भी सिर्फ मीरा और उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शाहिद ने 23 लाख की अंगूठी मीरा को दी थी।

मैं तो तैयार हूं, शाहिद बुलाएंगे तो जरूर जाउंगी

शाहिद की शादी में जाने के बारे में जब सोनाक्षी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर शाहिद उनको शादी में आने का न्यौता देते हैं तो वो जरूर उनकी शादी में जाएंगी।

सोनाक्षी ने कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान शाहिद से मिलीं थी तो उन्होने शाहिद को मंगनी के लिए मुबारकबाद भी दी थी। सोनाक्षी का कहना है कि वो शाहिद की शादी की खबर से काफी खुश है।

सोनाक्षी का मानना है कि शाहिद की शादी के लिए ये बहुत सही समय है। सोनाक्षी ने अपने ट्विटर पर शाहिद की शादी को लेकर अपनी बात कही है।
विज्ञापन

मेरे और शाहिद के बीच कोई अफेयर नहीं

आर राजकुमार में साथ काम कर चुके शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के बीच इस तरह की खबरें आ रही थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस पर सोनाक्षी का कहना है कि ये सब बे सिर-पैर की खबरें हैं।

सोनाक्षी का कहना हे कि वो और शाहिद सिर्फ दोस्त हैं और कुछ भी नहीं। सोनाक्षी का मानना है कि इस तरह की खबरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें