शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में उनका रोका भी हो गया है। लेकिन शाहिद शादी कब करेंगे इसको लेकर वो कोई साफ जवाब नहीं दे रहे हैं।
ऐसी खबरें हैं कि वो जुलाई में शादी कर सकते हैं और सिर्फ शाहिद कपूर और मीरा के घरवाले ही शादी में रहेंगे। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि शाहिद बॉलीवुड से किसी को बुलाना क्यों नहीं चाहते।
शाहिद के रोका में भी सिर्फ मीरा और उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शाहिद ने 23 लाख की अंगूठी मीरा को दी थी।