अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 'दहाड़' के जरिए डिजिटल दुनिया में कदम रखे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई उनकी इस सीरीज को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एक्ट्रेस 'दहाड़' में पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई हैं। हाल ही में सोना ने अपने इस किरदार पर अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया के बारे में बात की।