बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के बॉलीवु छोड़ देने की है। करीना कपूर की परेशानी भी चर्चा में है।
*आम तौर पर कामयाब फिल्में देने वाली हीरोइनें बॉलीवुड में ही रहना चाहती हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा का मूड कुछ अलग है। चर्चा है कि वह जल्द ही एक तमिल फिल्म में काम करने जा रही हैं। साउथ के स्टार महेश बाबू के साथ वह फिल्म ‘शिवम’ में नजर आ सकती हैं। पिछले साल तीन फ्लॉप देने वाली सोनाक्षी को हिंदी के दर्शक इस साल भी तीन फिल्मों में देखेंगे।
*करीना कपूर परेशान हैं। कारण... कैरियर! हालांकि इस साल उनकी दो फिल्में ‘बॉम्बे समुराई’ और ‘सिंघम 2’ आने को हैं। लेकिन उनकी दो अन्य फिल्मों का भविष्य अधर में लटका है। ऋतिक रोशन के साथ करन जौहर की ‘शुद्धी’ और इमरान हाशमी स्टारर ‘बदतमीज दिल’ काम फिलहाल रुका है। जिस तरह से नई लड़कियां आगे बढ़ रही हैं उसे देख कर ऐसी लेट-लतीफी करीना के लिए खतरनाक है।
*इस साल का क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देख सकता है। टक्कर होगी आमिर खान और रणबीर कपूर के बीच। दोनों की फिल्में क्रमशः ‘पीके’ और ‘बॉम्बे वेलवेट’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। असल रणबीर की फिल्म पहले से इस तारीख को आनी थी, जबकि आमिर की फिल्म को 6 जून को रिलीज होना था। परंतु ‘पीके’ का काम धीरे चल रहा है। देखना रोचक होगा कि इस टक्कर में कौन फायदे में रहेगा और कौन नुकसान में।