फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड से सगाई करने को लेकर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 19 Apr 2017 01:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
विज्ञापन
काफी समय से आ रही सोनाक्षी सिन्हा और उनके ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेह की सागई की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए सोनाक्षी ने कहा है कि ये सब अफवाहें हैं ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


हाल हा में 'बॉम्बे टाइम्स' को इंटरव्यू देते समय सोनाक्षी सिन्हा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा "इस बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। इस बारे में मैं तब ही बात करूंगी जब कमेंट करने के लिए मेरे पास कुछ होगा। जब मुझे सगाई करनी होगी तो मैं कर लूंगी, मेरे पेरेंट्स भी सगाई के लिए मुझ पर कोई दबाव नहीं बना रहें हैं।" 

इसे भी पढ़ें- भारत के वीरों के लिए अक्षय कुमार ने मांगा दान

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है इस साल सोनाक्षी सिन्हा के घर शहनाई बज सकती है।

फिल्मों की बात करें तो फिलहाल सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'नूर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाली हैं। साथ वो 'नच बलिये' शो में पहली बार जज के रूप में भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


सोनाक्षी और उनके ब्वॉयफ्रेंड बंटी करीब एक साल से साथ है, बता दें अभी तक दोनो ने अपने रिलेशन के बारे में कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन अक्सर दोनो को साथ समय बिताते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- वरुण धवन और तापसी ने लंदन में शूट किया 'ऊंची है बिल्डिंग'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें