सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' इस हफ्ते रिलीज होने वाली है ऐसे में वह इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। वहां ऑडियंस में मौजूद एक शख्स पर सोनाक्षी भड़क गई। दरअसल वो अपनी गर्लफ्रेंड के मोटापे को लेकर मजाक बना रहा था साथ ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड के बढ़े हुए वजन की तुलना सोनाक्षी से कर कमेंट कर दिया, जो उन्हें पसंद नहीं आया।
आपको बता दें कि सोनाक्षी भी फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी थीं। अपने वजन के कारण कई बार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा है।
इसे भी पढ़ें- सुनील ग्रोवर का नया दांव, कपिल शर्मा को पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा
आपको बता दें कि फिल्म 'नूर' में सोनाक्षी को वजन चेक करते हुए भी दिखाया गया है, इसी को लेकर शो में बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि, 'क्या आप मानती हैं आजकल लड़किया अपने वजन को लेकर काफी सीरियस हो गई हैं?' इस पर सोनाक्षी बोली कि लड़कियां क्या आजकल तो लड़के भी सीरियस हो गए हैं।
इस पर एक दर्शक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मोटा बताया जिस पर सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि, 'आज घर जाकर ना बड़े पिटने वाले हो तुम। पिछले दिनों फेयरनेस क्रीम के पीछे चल रहे विवाद के बाद अब लग रहा मोटापे को लेकर भी एक तरह का नया सोशल कैंपेन शुरु हो रहा है।' जिस तरह से शो में मौजूद लोगों ने बढ़ते वजन पर खुल कर अपनी बात रखी इससे तो ऐसा ही लग रहा है।
इसे भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से लिया ऐसा बदला, दो और लोग चपेट में आए