फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाक्षी और अजय देवगन को मिला केला

Mon, 31 Mar 2014 02:59 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा को केला मिला है। ऐसी वह अकेली नहीं हैं, अजय देवगन को भी केला अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन


अभिनेता अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा को  गोल्डन केला अवार्ड में 2013 का सबसे घटिया अभिनेता घोषित किया गया। आमिर खान जबकि धूम-3 में अपने प्रदर्शन के लिए अवार्ड जीत चुके हैं।

यहां इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित छठे गोल्डन केला अवार्ड में बालीवुड में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अभिनेता को सम्मानित किया गया।

अजय को 'हिम्मतवाला' के लिए सबसे खराब अभिनेता का खिताब दिया गया। इस फिल्म को भी घटिया माना गया है। सोनाक्षी को 'आर..राजकुमार' के लिए चुना गया।

गोल्डन केला अवार्ड के क्रिएटिव हेड आनंद सिंह ने एक बयान में कहा, "बॉलीवुड में बाक्स आफिस के आंकड़े फिल्मों की गुणवत्ता से मेल नहीं खाते। हमारा मानना है कि 10 वर्ष बाद आंकड़े भुला दिए जाएंगे लेकिन केला को वे कभी नहीं भूल पाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खराब सहायक कलाकार का खिताब आदित्य राज कपूर को 'यह जवानी है दिवानी' के लिए और दीपिका पादुकोण, जैकलिन फर्नाडीज और अमिषा पटेल को संयुक्त रूप से घटिया महिला सह कलाकार 'रेस-2' के लिए माना गया। आमिर को 'धूम-3' के लिए 'बावरा हो गया है के' अवार्ड दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें