साल 2004 में महेश भट्ट की फ़िल्म 'नज़र' से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा एक नए विवाद में फंस गई हैं।
इंटरनेट पर एक वीडियो लीक हुआ है जिसमें कथित तौर पर मीरा अपने पति के साथ अंतरंग अवस्था में नज़र आ रही हैं।
अब इसके बाद एक पाकिस्तानी कोर्ट ने मीरा और उनके पति के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वॉरंट जारी कर दिया है और पुलिस से इन दोनों को दो अप्रैल तक कोर्ट में हाज़िर करने को कहा गया है। कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फ़ैसला सुनाया।
याचिका में कहा गया था कि मीरा और उनके पति कैप्टन नावेद शहज़ाद का अंतरंग दृश्यों वाला ये वीडियो ग़ैर इस्लामिक है और दोनों समाज में अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं।
हालांकि शहज़ाद का मानना है कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है और यह वीडियो कतई विवादित नहीं है क्योंकि वो दोनों शादीशुदा हैं।