इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘निकिता रॉय’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। दरअसल, 27 जून को यह फिल्म रिलीज होने वाली थी। मगर कुछ जरूरी कारणों से इसको आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म अब कब रिलीज होगी, जानिए?
मेकर्स ने फिल्म टालने की वजह की साझा
‘निकिता रॉय’ के मेकर्स ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की अगली रिलीज डेट साझा की है। पोस्ट में लिखा है, ‘हमारी फिल्म ‘निकिता रॉय’ कई और फिल्मों की रिलीज के बीच खुद को देख रही है, स्क्रीन को लेकर भी स्ट्रगल बना हुआ है। ऐसे में अपने वेलविशर, डिस्ट्रीब्यूटर्स की सलाह पर फिल्म ‘निकिता रॉय’ को 18 जुलाई तक टालने का फैसला लिया है। जिससे हम ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच पाएंगे। अब तक आपने फिल्म को लेकर जो प्यार दिखाया है, उसके लिए शुक्रिया। आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। हम आपसे वादा करते हैं कि यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने लायक होगी।’
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘निकिता रॉय’ में सोनाक्षी ने एक जासूस का रोल किया है। जिसका मकसद एक गुरु (परेश रावल) का पर्दाफाश करना है। वह व्यक्ति लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का दावा करता है। यह फिल्म एक हॉरर, सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अर्जुन रामपाल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha-Zaheer: शादी के एक साल बाद सोनाक्षी सिन्हा का खुलासा, जहीर इकबाल को अपना पति कहना लगता है अजीब
सोनाक्षी के लिए खास है ये फिल्म
फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर सोनाक्षी एक्साइटेड थी, मगर अब इसकी रिलीज टल चुकी है। बताते चलें कि साल 2022 में सोनाक्षी की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ थिएटर में रिलीज हुई। इसके बाद काकुड़ा भी आई, मगर ओटीटी पर रिलीज हुई। ऐसे में देखा जाए तो तीन साल बाद सिनेमाघरों में सोनाक्षी की फिल्म रिलीज होने वाली थी, इसमें भी अब देरी होगी।