फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों नामी एयरलाइन पर फूटा सोनाक्षी का गुस्सा? पोस्ट करके सुनाई खरी-खोटी, फिर कर दी डिलीट

Tue, 16 Dec 2025 06:05 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha Criticize Air India: इन दिनों कई सेलेब्स का गुस्सा एक नामी एयरलाइंस पर फूट रहा है। हाल ही में एक एयरलाइन के कारण सोनाक्षी सिन्हा भी काफी परेशान हुईं। इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर भी किया।

विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह एयर इंडिया एयरलाइन को खरी-खोटी सुनाई। कुछ देर बाद एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। लेकिन सोनाक्षी के साथ ऐसा क्या हुआ, जो वह एयरलाइन को भला-बुरा कहने लगीं। जानिए, पूरा मामला? 

6 घंटे देर हुई सोनाक्षी की फ्लाइट 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, ‘एयर इंडिया आपसे नफरत है। सुबह 5 बजे की फ्लाइट पकड़ने के लिए चार बजे एयरपोर्ट आई। लेकिन फ्लाइट 11 बजे जाकर चली। ऐसा लगता है कि यह नेशनल कैरियर है? इसे बेहतर करो।’ एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी की वजह से सोनाक्षी को जहां जाना था, वह वहां समय पर नहीं पहुंच सकी। गुस्से में उन्होंने इस पर सोशल मीडिया पोस्ट की, लेकिन बाद में इस पोस्ट को हटा भी दिया।  

पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक एयरलाइन को आड़े हाथों लिया था 

विज्ञापन

पिछले दिनों शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक एयरलाइन पर तंज कसा था। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ लिखा है, 'ब्रेकिंग न्यूज! आमिर खान ने इंडिगो की असफलता से प्रेरित एक नई फिल्म का एलान किया है। नाम है 'सारे जमीन पर'। कुछ दिन पहले इंडिगो एयरलाइंस के कारण कई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ा था।   

ये खबर भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल को दी जन्मदिन की बधाई, प्यारी तस्वीर में साथ दिखे पिता शत्रुघ्न

कैसा चल रहा है सोनाक्षी सिन्हा का करियर फ्रंट? 
सोनाक्षी सिन्हा की इस साल दो फिल्में रिलीज हुईं, ‘निकिता रॉय’ और ‘जटाधरा’। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर पति जहीर इकबाल के साथ व्लॉग भी पोस्ट करती हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें