फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर पर भड़की सोनाक्षी, ट्विटर पर किया ब्लॉक

Wed, 26 Apr 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के रॉकस्टार जस्टिन बीबर के साथ स्टेज परफॉर्मेंस का कई सिंगर विरोध कर रहे हैं। इस पर तो सेनाक्षी ने परफॉर्म ना करने की बात कही है लेकिन बड़ी बात ये है इसके बावजूद भी सोनाक्षी विवादों से अपना पीछा नहीं छुड़ा पा रहीं है। 
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और सिंगर सोना महापात्रा के बीच बहस छिड़ गई, जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हे ट्विटर से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सोना ने सोनाक्षी द्वारा खुद को ब्‍लॉक किए जाने के पोस्‍ट का एक स्‍क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर अपलोड किया है। 
  Hahahaha! Not that I'd ever followed this bundle of talent, grace & intelligence. pic.twitter.com/ncUJAvpIlI — #SonaLIVE (@sonamohapatra) April 25, 2017
विज्ञापन



आपको बता दें पॉपुलर पॉप स्‍टार जस्टिन बीबर अपने प्रसिद्ध 'पर्पज वर्ल्‍ड टूर' के तहत 10 मई को भारत में परफॉर्म करने वाले हैं। बीबर के भारत में आने को लेकर बॉलीवुड खासा उत्‍साहित है और हाल ही में खबरें आई थीं कि सोनाक्षी सिन्‍हा इस शो में परफॉर्म करने वाली हैं। 

इस खबर के बाद से ही कई गायकों ने इसका विरोध किया था। जिसमें कैलाश खेर और अरमान मलिक ने सोनाक्षी का खुलकर विरोध किया था। वही सोनाक्षी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- दीपिका के हाथ से निकला साइना नेहवाल बनने का मौका, श्रद्धा को मिली बायोपिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें