जहीर ने साझा किया शरारत भरा वीडियो
इस वीडियो में जहीर कहते हैं मेरी टैलेंटेड पत्नी, और सोनाक्षी एक खेल खेलते हुए लटकने की कोशिश करती हैं। दोनों एक पार्क के अंदर खड़े हैं, जब वह वीडियो बनाना जारी रखते हैं, तो दबंग अभिनेत्री रस्सी पकड़ने के लिए कूद पड़ती हैं, दोनों का हंसी मजाक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोनाक्षी जहीर के साथ अक्सर शरारत करती देखी जाती हैं। जहीर ने कैप्शन दिया, 'हमेशा ऐसी बंदर वाली हरकते'।
जब उड़ी प्रेग्नेंसी की अफवाह
सोनाक्षी सिन्हा की प्रेगन्नेसी की अफवाह हाल ही में उड़ी। उन्होंने कहा कि मैं बस मोटी हो गई हूं। उन्होंने कहा, 'दोस्तों, मैं यहां पर कहना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं बस मोटी हो चुकी हूं'। उन्होंने कहा कि शादी के बाद वे घूमने में बिजी हैं। उन्हें लगातार लंच और डिनर के आमंत्रण मिल रहे हैं, जिसमें वे इतने व्यस्त हैं कि उन्हें किसी और चीज पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिल रहा है।
कपिल शर्मा शो में आए कपल
सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद दोनों कपल अक्सर मस्ती करते और घूमते नजर आते हैं। हाल ही में दोनों को साथ में कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचे। कपल ने यहां खुलासा किया कि कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। जहीर और सोनाक्षी अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपनी फोटो फैंस के साथ शेयर की थीं, जहां वे विदेश में घूमते नजर आए।