फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने साझा किया चेस विश्व विजेता डी गुकेश के पिता का वीडियो, बोलीं ये 'खूबसूरत शब्द

Sun, 15 Dec 2024 05:57 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चेस वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डी के पिता का वीडियो साझा किया है। इसमें वे गुकेश के पिता की भावनाओं के बारे में बता रही हैं।
विज्ञापन
गुकेश डी- अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कुछ ही खास चीजों और पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उन्होंने अब भारत के गौरव बने चेस खिलाड़ी गुकेश डोम्मराजू को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने पिता का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वे अपने बेटे का समर्थन कर रहे हैं। इस पर अनुष्का ने भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।
विज्ञापन

 

अनुष्का शर्मा ने साझा किया वीडियो
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुकेश डोम्मराजू के पिता डॉ रजनीकांत का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में गुकेश के पिता उनके सफर के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में, काम और गुकेश के करियर के बीच संतुलन बनाना आसान था। हालांकि, मुश्किलों के बाद आज पूरी दुनिया में गुकेश अपनी पहचान बना चुका है।

Raj Kapoor 100th Birthday: जानिए कौन हैं कपूर खानदान के इकलौते ग्रेजुएट, स्टारडम से ज्यादा पढ़ाई को तवज्जो दी

गुकेश के माता पिता - फोटो : Twitter
गुकेश के पिता ने कही ये बात
इस वीडियो में गुकेश के पिता ने कहा कि हम अपने बेटे के करियर में साथ रहे। जब उसे रेटिंग मिली तो वो विदेश भी गया और उसने अपनी प्रैक्टिस भी जारी रखी। गुकेश के पिता कहते हैं कि हमने जो किया वो इस दुनिया के कोई भी माता पिता करेंगे, तो हमने कुछ नया नहीं किया है। हमें उस पर गर्व है।

Shah Rukh Khan: 'मुफासा द लॉयन किंग' में शामिल होने पर ऐसा रहा अबराम का रिएक्शन, शाहरुख खान ने किया खुलासा

विज्ञापन

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
विराट संग दिखीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। वे अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय की देखभाल कर रही हैं। उन्होंने साल 2018 में शाहरुख और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में काम किया था। फिलहाल अनुष्का सिनेमा से दूर हैं। वे  जल्द झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म, चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं, फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें