फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और सोनाक्षी के बीच 'ऑल इज नॉट वेल'

Mon, 28 Jan 2013 12:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से सलमान खान और सोनाक्षी सिंहा के बीच सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है। सलमान को अपना मेंटर बताने वाली सोनाक्षी को पहला झटका उस वक्त लगा जब सलमान ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग से सोनाक्षी की छुट्टी कर बिपाशा बसु को ले लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद सोनाक्षी ने भी अपने मौजूदा स्टारडम की धमक दिखा दी और सलमान स्टारर फिल्म 'किक' के लिए फीस में बढ़ोतरी कर दी लेकिन एक बार फिर खामियाजा सोनाक्षी को ही उठाना पड़ा है। सोनाक्षी सिन्हा के इस मांग के कारण उन्हें अपनी नई फिल्म 'किक' से ही हाथ धोना पड गया है। सूत्रों की मानें तो सोनाक्षी की जगह दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में लेने पर विचार किया जा रहा है।

दीपिका सलमान की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार बनेगी। जो दर्शकों के लिए खास होगी।  इसके अलावा फिल्म में कई स्टंट सीन हैं। जैसा कि सभी जानते हैं दीपिका ऐथलेटिक्स रह चुकी हैं और उनका स्पोर्ट्स बैक ग्राउंड से भी संबंध है इसलिए वह 'किक' में अपने किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें