इमरान खान की इस सादगी पर लड़कियां मर मिटेंगी। उन्हें नहीं पता कि प्यार कैसे किया जाता है। सोनाक्षी सिन्हा से पूछिए तो वे हकीकत बयान कर देंगी। सूत्रों की मानें तो फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबईः दोबारा' में जब प्यार के सीन शूट किए जा रहे थे तो इमरान बार-बार गड़बड़ा रहे थे।
लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने उनको प्यार करने के ऐसे टिप्स दिए कि वह आसानी से सहज हो गए। सोनाक्षी ने ऐसा दूसरी बार किया है लुटेरा फिल्म में इंटीमेट होने से रणबीर सिंह घबरा रहे थे तब भी सोनाक्षी ने उनको सहज किया था।
सोनाक्षी की पिछली फिल्म 'लुटेरा' क्लासिक प्यार की कहानी थी। दर्शकों और समीक्षकों ने उनके काम को सराहा था। इस लिहाज से 'वंस अपॉन...' में काम करते हुए सोनाक्षी सहज थीं। उनके चेहरे के हाव-भाव परफेक्ट थे।
अभी तक पर्दे पर अकेले हीरो के रूप में हीरोइन को रिझाने वाले इमरान के लिए शूटिंग के दौरान यह दिखा पाना मुश्किल हो रहा था कि वह ऐसी लड़की से प्यार करते हैं, जिस पर उससे कहीं शक्तिशाली व्यक्ति की नजर है।
हालांकि प्यार की गहराई को महसूस करने और रोल के वास्ते खुद को तैयार करने के लिए इमरान ने निर्देशक मिलन लुथरिया के कहने पर सलमान खान की 'तेरे नाम' और अक्षय कुमार की 'नमस्ते लंदन' शूटिंग से पहले ही देखी थी, परंतु कैमरे से सामने बात नहीं बन रही थी। ऐसे में इमरान को सोनाक्षी ने उलझन से निकाला। उन्हें कुछ ऐसी टिप्स दीं कि इमरान सहज हो गए और उन्हें प्यार के सीन बढ़िया ढंग से शूट कर दिए।