फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sona Mohapatra: सोना महापात्रा को नहीं भाई सोनाली की माफी? पोस्ट कर सिंगर ने कही यह बात

Mon, 20 Mar 2023 08:18 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायिका सोना महापात्रा ने भी सोनाली के आलसी वाले बयान के बाद माफीनामा पोस्ट पर रिएक्ट किया है। 
विज्ञापन
Sona Mohapatra-Sonali Kulkarni - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय महिलाओं को सोनाली कुलकर्णी ने आसली कहा था। इस बयान के बाद सोनाली को ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। तमाम ट्रोलिंग के बाद सोनाली ने सोशल मीडिया पर भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफीनामा पोस्ट किया था। गायिका सोना महापात्रा ने भी सोनाली के इस बयान पर खिंचाई की थी, और उनके इस माफीनामा पोस्ट पर रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन


सोना ने किया रिएक्ट
दरअसल, भारतीय महिलाओं को आलसी कहने के बाद सोनाली कुलकर्णी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुईं थी, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी। नेटिजन्स के लगातार आलोचना करने के बाद सोना महापात्रा ने भी ट्विटर पर उनकी आलोचना की थी। हालांकि सोनाली के माफीनामा पोस्ट के बाद सिंगर ने रिएक्ट किया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- Paromitabardolo के साथ चर्चा की और कई महिलाओं के साथ सहमति व्यक्त की, जिन्होंने उनके बयान को परेशान करने वाला, अदूरदर्शी, पारलौकिक पाया। बोलने के लिए पूरा श्रेय सोनाली कुलकर्णी को है, हमारे दुख को स्वीकार करते हुए। मुझे पता है कि एक भी आदमी ऐसा नहीं करता है। यहां तक कि उन्हें भी जिन्होंने जानबूझकर चोट पहुंचाई है, नुकसान पहुंचाया है। 



सोनाली को सुनाई थी खरी खोटी
इस पोस्ट से पहले सिंगर ने 16 मार्च को भी एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने सोनाली को खरी खोटी सुनाई थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था सच्चा और सही मायने में दुखद Paromitabardolo। वैवाहिक कॉलम की जांच करें-वांछित, अच्छी दिखने वाली, शिक्षित, कमाई करने वाली, घरेलू, ससुराल, घर की ड्यूटी और मासिक वेतन का ख्याल रखें। विज्ञापन के प्रकार। दोहरी मार। उसके पास जो इनसाइट है। वह आलसी है और उसे योग्य होना चाहिए-जैसे कि मेरी मंडलियों में। 
विज्ञापन


Filmy Wrap: कंगना का ऋतिक पर निशाना और मलाइका के पक्ष में आए अरबाज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
विज्ञापन


भारतीय महिलाओं को सोनाली ने बताया था आलसी
आपको बता दें कि सोनाली कुलकर्णी ने भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी दी थी।  उन्होंने उस दौरान कहा था कि भारत में, हम कई बार भूल जाते हैं कि बहुत सारी महिलाएं आलसी होती हैं। इस बयान के चलते एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर नफरत का शिकार हुईं थी। इस बयान के चलते बाद में उन्होंने माफीनामा पोस्ट किया था। 

Bheed: राजधानी दिल्ली में कल अनुभव सिन्हा करेंगे मन की बात, 'भीड़' को लेकर विवाद के बाद मुंबई में बढ़ी सरगर्मी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें