फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeru Bajwa: नीरू बाजवा ने की नई फिल्म की घोषणा, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

Sun, 05 Oct 2025 09:32 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jawaak Release Date: पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने आज अपनी नई पंजाबी फिल्म 'जवाक' की घोषणा की है। जानिए यह फिल्म कब रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
नीरू बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम@neerubajwa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में अपनी अदाकारी से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपनी नई पंजाबी फिल्म 'जवाक' की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है।
विज्ञापन

फिल्म को लेकर नीरू का पोस्ट
नीरू बाजवा ने आज 5 अक्तूबर 2025 को अपनी आगामी फिल्म 'जवाक' की घोषणा इंस्टाग्राम पोस्ट पर की है। इस पोस्ट में नीरू ने एक कलरफुल पेज शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा है 'Jawaak'। इस पोस्ट के साथ नीरू ने कैप्शन में लिखा, 'और अधिक पढ़ें...अपने आंद्रे जवाक नू हमेशा जिओंदा राखो, जे वड्डे बन ना ता'। सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026।'

'जवाक' के बारे में
'जवाक' का निर्देशन जतिंद्र महुअर कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण संतोष सुभाष कर रहे हैं। जबकि फिल्म की स्क्रिप्ट जगदीप वारिंग ने लिखी है। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

नीरू बाजवा का करियर
हाल ही में नीरू बाजवा अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आई थीं। नीरू ने अपने करियर की शुरुआत देव आनंद की हिंदी फिल्म 'मैं सोलह बरस की' (1998) से की थी, जिसके बाद उन्होंने कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया. उन्होंने पंजाबी सिनेमा में अपनी खास जगह बनाई और 'जट्ट एंड जूलियट', 'सरदार जी', 'लौंग लाची', 'शादा', 'काली जोत्ता' जैसी कई हिट फिल्में दीं। अभिनय के अलावा नीरू निर्देशन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्हें तीन बार पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हॉलीवुड की फिल्म 'इट लिव्स इनसाइड' से शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने 'ChatGPT' से किया अनोखा सवाल, जानें क्या मिला एक्ट्रेस को जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें