फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Somy Ali: 31 साल पहले सलमान की फिल्म से हो जाता सोमी अली का डेब्यू; फिर उसी कहानी पर बनी ऋतिक की फिल्म

Thu, 07 Nov 2024 05:05 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भले ही आज सोमी अली और सलमान खान का रिश्ता बेहतर ना हो पर एक वक्त था जब दोनों साथ में फिल्म ‘बुलंद’ में काम करने वाले थे। चलिए आपको बताते हैं पांच साल के करियर में महज आठ फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस सोमी अली के बारे में…

विज्ञापन
सोमी अली-सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नब्बे के दशक में सलमान खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं सोमी अली इन दिनों फिर खबरों में हैं। सोमी आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे कर रही हैं। कभी वो कहती हैं कि सलमान ने रिलेशनशिप में रहते हुए उन्हें खूब टॉर्चर किया था तो कभी कहती हैं कि वो सलमान के वन नाइट स्टैंड से बेहद परेशान थीं। भले ही आज इन दोनों का रिश्ता बेहतर ना हो पर एक वक्त था जब सोमी, सलमान के साथ फिल्म ‘बुलंद’ से डेब्यू करने वाली थीं। चलिए हम आपको बताते हैं पांच साल के करियर में महज आठ फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस सोमी अली के बारे में…

विज्ञापन

दो साल में हुई 80% शूटिंग
पाकिस्तान में जन्मीं और अमेरिका में पली-बढ़ीं सोमी अली ने 1991 में सलमान खान के साथ डेब्यू फिल्म साइन की। IMDB की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नाम था बुलंद। इसकी कहानी एक ऐसे अंधे लड़के की थी, जो अपनी प्रेमिका के दुष्कर्म और हत्या का बदला लेता है। फिल्म में मोहनीश बहल और डैनी नेगेटिव रोल में थे। इसे शाहजहां निर्देशित कर रहे थे।

ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर फिल्म काबिल 2017 में रिलीज हुई थी - फोटो : ट्विटर @taran_adarsh

निर्माता रफी काजी को पड़ा दिल का दौरा 
दो साल में इस फिल्म की शूटिंग 80% पूरी हो गई थी और यह 1993 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर रफी काजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन के बाद इस फिल्म पर किसी ने पैसे नहीं लगाए और यह डिब्बा बंद हो गई। 24 साल बाद साल 2017 में इसी तरह की कहानी पर ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर 'काबिल' बनी।

मिथुन चक्रवर्ती- सोमी अली- आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @realsomyali

मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट डेब्यू किया
फिल्म बुलंद के डिब्बा बंद होने के बाद सोमी ने 1993 में रिलीज हुई फिल्म कृष्णन अवतार से मिथुन चक्रवर्ती के अपोजिट डेब्यू किया। आगे सोमी ने अपने पांच साल के फिल्मी करियर में आठ फिल्मों में काम किया। इनमें से गोविंदा और संजय दत्त स्टारर ‘आंदोलन’ और धर्मेंद्र स्टारर ‘माफिया’ हिट रही। भले ही सोमी की सभी फिल्में हिट नहीं रहीं पर उन्होंने हमेशा बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं के साथ ही काम किया।

सोमी ने इन आठ फिल्मों में काम किया 

1993- कृष्णन अवतार

स्टार कास्ट- मिथुन चक्रवर्ती, परेश रावल, सोमी अली 

1994- अंत 
स्टार कास्ट- सुनील शेट्टी, परेश रावल, सोमी अली

1994- यार गद्दार 
स्टार कास्ट- मिथुन चक्रवर्ती, सैफ अली खान, सोमी अली

1994- तीसरा कौन?
स्टार कास्ट- चंकी पांडे, मिथुन चक्रवर्ती, सोमी अली

1994- आओ प्यार करें  
स्टार कास्ट- सैफ अली खान, शिल्पा शेट्टी, सोमी अली 

1995- आंदोलन 
स्टार कास्ट- संजय दत्त, गोविंदा, सोमी अली, ममता कुलकर्णी 

1996- माफिया 
स्टार कास्ट- धर्मेंद्र, आदित्य पंचोली, सोमी अली 

1997- चुप
स्टार कास्ट- जीतेंद्र, ओम पुरी, सोमी अली

सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम @ realsomyali

1999 तक रहीं सलमान की गर्लफ्रेंड
सोमी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो 16 साल की थीं, तब सलमान उनका टीनएज क्रश हुआ करते थे। वो उन्हें देखकर ही बॉलीवुड में काम करने आई थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमी, सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों ने एक दूसरे को आठ साल तक (1991 से लेकर 1999) तक डेट किया था। दिसंबर 1999 में सोमी अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका लौट गईं।

सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम @ sushantsinghrajput

सुशांत और जिया की मौत से जोड़ा सलमान का नाम
कई सालों बाद नवंबर 2024 में अभिनेत्री ने दावा किया था कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और जिया खान के निधन का उनके बॉयफ्रेंड के साथ कनेक्शन है। माना गया कि सोमी अली का इशारा सलमान की तरफ है।

सलमान के घर पर हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं 
इस साल अप्रैल में सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद से वे लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। जब से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, सोमी लगातार लॉरेंस और सलमान पर कुछ न कुछ बयान देती आ रही हैं।

लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : ट्विटर @LawrenceBishn14

लॉरेंस के नाम लिखा खत
कुछ दिनों पहले सोमी ने लॉरेंस बिश्नोई को एक ओपन लेटर भी लिखा था। अभिनेत्री ने लॉरेंस को 'भैया' बुलाते हुए उनसे सलमान की तरफ से माफी मांगी थी। सोमी ने कहा था, 'मैं मौत की सजा और हत्या के खिलाफ हूं, चाहे वह सलमान खान हों या सड़क पर कोई अजनबी। मुझे सलमान की परवाह नहीं है। मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकती, लेकिन मैं नहीं चाहती कि उनकी जान को खतरा रहे।’

विज्ञापन

इन दिनों सोमी अमेरिका में रहती हैं और वहां नो मोर टीयर्स नाम से एक NGO चलाती हैं। उन्होंने हाल ही में सलमान को लेकर कई बयान दिए हैं। हालांकि, सलमान की तरफ इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें