फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सावन झेल के: चेक बाउंस केस पर फिल्म बना रहे राजपाल यादव, कोर्ट में बोले- मैं खुद ड्रामा बन गया हूं

Wed, 07 Oct 2026 04:30 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajpal Yadav: राजपाल यादव बुधवार को कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान सीजेआई से बात करते हुए उन्होंने अपनी अगली फिल्म की जानाकरी दी। जानें ‘साेलह सावन झेल के’ टाइटल से बन रही इस फिल्म की कहानी में क्या होगा खास?
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता राजपाल यादव बुधवार को चेक बाउंस केस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके और सीजेआई सूर्य कांत के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुईं। इस दौरान राजपाल ने अपनी अगली फिल्म की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


यादव ने कोर्ट में बताया कि उनकी अगली फिल्म का नाम ‘16 सावन झेल के’ है। इस फिल्म की कहनी राजपाल के साल 2010 में शुरू हुए इस चेक बाउंस केस के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है।
Trending Videos

राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
‘दो-ढ़ाई साै फिल्में की हैं’
कोर्ट में सीजेआई ने अभिनेता से पूछा- कुछ नया बना रहे हो या नहीं? तो राजपाल ने जवबा दिया- ‘सर प्रणाम करता हूं। दो-ढ़ाई साै फिल्में की हैं। पिछले 13 साल में दो-ढ़ाई सौ करोड़ का नुकसान भी कर चुका हूं। ‘अता पता लापता’ में मेरा 17 करोड़ डूबा। इतने साल में मेरी खूब बदनामी हुई। मैं खुद ड्रामा बन चुका हूं।’

‘जो हुआ उस पर फिल्म बना रहा हूं’
इसके जवाब में सीजेआई ने राजपाल से कहा- ‘कोई अच्छी सी फिल्म बनाकर लोगों का मनोरंजन करो। आपकी इज्जत दोबारा बन जाएगी। हमारे यहां भी कई एडवोकेट अच्छे एक्टर हैं, उनको भी रोल दे दीजिए।'
इस पर यादव ने बेंच के सामने अपनी अगली फिल्म की जानकारी दी। राजपाल ने कहा, ‘सर 2010 से 2016 तक जो हुआ उस पर फिल्म बना रहा हूं। उसका टाइटल भी हमने सोचा है- सोलह सावन झेल के।’
विज्ञापन

राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
फिर मिली कोर्ट से राहत
बता दें कि बुधवार को राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिर राहत मिली है। एक्टर बुधवार को खुद 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने जज को बताया कि वह बाकी के 85 लाख रुपये अपनी पुश्तैनी संपत्ति के खरीदार के जरिए जमा करेंगे और 13 अक्टूबर तक रकम दे देंगे।

यह खबर भी पढ़ें: राजपाल यादव: 'जहां चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं', सुप्रीम कोर्ट में छलका अभिनेता का दर्द, सीजेआई ने कही ये बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें