फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crazxy Movie: 'आपके प्यार ने हमें साहस दिया है', 'क्रेजी' की सफलता से गदगद सोहम शाह ने दर्शकों को कहा शुक्रिया

Mon, 17 Mar 2025 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Crazxy Movie: फिल्म 'क्रेजी' को दर्शकों से मिले प्यार और सहयोग के लिए सोहम शाह ने शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर एक नोट लिखा है।
विज्ञापन
'क्रेजी' - फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'तुम्बाड़' फेम एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह इन दिनों अपनी फिल्म 'क्रेजी' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में लगी। बहुत कम बजट की इस फिल्म की काफी चर्चा है और तारीफ हो रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन किया है। अब सोहम शाह ने पोस्ट शेयर कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Lucifer Re-Release: L2 से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगा लूसिफर का भाग एक, मोहनलाल-पृथ्वीराज के फैंस उत्साहित

बोले- 'जुनूनी फैसला था फिल्म 'क्रेजी' बनाना'
सोहम शाह ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'हमारी फिल्म को आपने जो बेशुमार प्यार दिया है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं। 'क्रेजी' जैसी छोटी फिल्म बनाना एक साहसिक कदम उठाने जैसा था। यह एक जुनूनी फैसला था। आपकी प्रतिक्रिया ने हमें नई, अनूठी फिल्में बनाते रहने की ताकत दी है'।
 

ये सितारे आए नजर
सोहम शाह ने आगे लिखा है, 'आपके अटूट सहयोग, दृढ़ विश्वास और असीम प्यार के लिए तहे दिल से शुक्रिया। जल्द ही फिर से फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में मुलाकात होती है'। सोहम शाह की इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा है। सोहम शाह के अलावा इसमें शिल्पा शुक्ला , निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे सितारे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Asian Film Awards: 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' बनी बेस्ट फिल्म, 'संतोष' के लिए शहाना गोस्वामी-संध्या सूरी को अवॉर्ड
विज्ञापन

कितनी की कमाई?
फिल्म 'क्रेजी' के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने करीब 12.3  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 14.5 करोड़ रुपये रही। इसका बजट करीब 15 से 20 करोड़ रुपये कमाया जा रहा है। विक्की कौशल की 'छावा' जैसी फिल्म के सामने सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों को बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं कर पाई। मगर, दावे किए जा रहे हैं कि ओटीटी पर यह फिल्म खूब पसंद आएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें