सार
Ashmit Patel Slams Trolls: बीते दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में अभिनेता सोहेल खान भी शामिल हुए। इस शो में उनके बदले हुए लुक, बढ़ती उम्र को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। इस ट्रोलिंग पर अभिनेता अश्मित पटेल भड़क गए हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स को किसी ना किसी बात के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अभिनेता सोहेल खान अपनी बढ़ती उम्र और बदले हुए लुक के कारण ट्रोल हुए। इस बात से अभिनेता अश्मित पटेल काफी दुखी हैं। ऐसा करने के लिए वह ट्रोल पर जमकर भड़के हैं।
ट्रोल करने वालों पर किया पलटवार
हाल ही में हिंदी रश के पॉडकास्ट में अश्मित पटेल ने कहा, ‘आप लोग जाकर फिल्म फाइट क्लब: मेंबर्स ओनली देखें। उनकी पर्सनैलिटी और फिजीक बहुत अच्छी थी। वह बहुत अच्छे इंसान हैं, सॉफ्ट स्पोकन हैं। उनका कोई भी इंटरव्यू उठा लें या शो ‘अलायंस’ देखें, वह बहुत धीरे बोलते हैं और वह एक कमाल के इंसान हैं। लोगों का काम है बोलना, वो तो बोलेंगे ही।’
अश्मित पटेल आगे कहते हैं, ‘कुछ समय बाद सब बूढ़े हो जाते हैं। क्या तुम्हारे (ट्रोल करने वाले) माता-पिता बूढ़े नहीं हैं? यह बेवकूफी है। सबको एक जरिया मिला है सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालने का।’