फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का नाम राम खान रखना चाहते थे सोहेल खान, फिर ऐसे पड़ा निर्वाण; एक्टर ने साझा किया किस्सा

Wed, 15 Jul 2026 04:48 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sohail Khan: सलमान खान के भाई व अभिनेता सोहेल खान ने अपने बेटे निर्वाण खान के नाम को लेकर खुलासा किया। जानिए क्यों राम खान की जगह उन्होंने बेटे का नाम रखा निर्वाण…
विज्ञापन
बेटे निर्वाण खान के साथ सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान इन दिनों कुणाल खेमू के होस्टिंग वाले रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। शो में आने के बाद से ही सीमा, सोहेल को गेम को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर रही हैं। हाल ही के एक एपिसोड में, सोहेल ने अपनी पर्सनल लाइफ का एक किस्सा शेयर किया और बताया कि उन्होंने और सीमा ने अपने बड़े बेटे का नाम निर्वाण खान कैसे रखा था।

सीमा ने रखा बेटे का नाम निर्वाण

विज्ञापन

हालिया एपिसोड में अली गोनी ने सोहेल और सीमा के बेटों की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत ही सभ्य बताया और कहा कि निर्वाण बिल्कुल सोहेल की तरह दिखता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोहेल ने बताया कि उन्होंने और सीमा ने उसका नाम कैसे रखा।

सोहेल ने कहा कि जब सीमा प्रेग्नेंट थीं तब हमने मजाक में तय किया था कि अगर लड़का हुआ तो मैं उसका नाम रखूंगा और अगर लड़की हुई तो सीमा उसका नाम रखेगी। मेरा यह था कि मैं अपने बेटे का नाम राम खान रखना चाहता था।
विज्ञापन


हम इस मामले में बहुत ही धर्मनिरपेक्ष हैं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब सीमा बच्चे को जन्म देने के बाद होश में आईं, तो उन्होंने मन में एक नाम भी सोच रखा था। डॉक्टर ने बताया कि लड़का हुआ है, तो मैं कमरे में गया।

उन्होंने मुझे देखा—वह थोड़ी सुस्त थीं और पूछा, 'निर्वाण कैसा है?' उन्होंने यह बात इस अंदाज में कही कि मैं उसके बाद उसे बदलना नहीं चाहता था। अपने नाम की तरह ही निर्वाण का स्वभाव भी बहुत शांत है।

विज्ञापन

सोहेल खान और सीमा सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया
सोहेल खान और सीमा सचदेह के बारे में
सोहेल और सीमा सजदेह ने 1998 में अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। कपल के दो बेटे हैं निर्वाण और योहान। कपल दो दशकों से ज्यादा समय तक साथ रहे, जिसके बाद 2022 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया।

दोनों बच्चों की परवरिश मिलकर करने पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में जब वे 'अलायंस' पर साथ आए, तो सोहेल ने बताया कि प्यार से कहीं ज्यादा, वह आज भी सीमा का बहुत सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें