फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराधा पौडवाल ने राम मंदिर डोनेशन स्कैम को लेकर की गई टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘राय रखने की आजादी…

Wed, 15 Jul 2026 03:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anuradha Paudwal Reaction On Ram Mandir Donation Scam Remark: बीते दिनों एक पॉडकास्ट में गायिका अनुराधा पौडवाल ने राम मंदिर चोरी और देश के ‘विश्वगुरु’ बनने वाली बात पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया। ऐसे में अनुराधा पौडवाल ने सोशल मीडिया के जरिए इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
गायिका अनुराधा पौडवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@paudwal.anuradha_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल ने राम मंदिर की चोरी मामले पर दुख जताया था, ऐसा करने वालों पर काफी कुछ कहा था। साथ ही देश के विश्वगुरु बनने वाली बात पर शंका प्रकट की थी। उनकी कही इन बातों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसे लेकर अनुराधा पौडवाल ने चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया के जरिए इस पूरे मामले पर स्पष्ट तौर पर अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है। 

विज्ञापन

गायिका ने अपनी राय देनी की आजादी पर बात की 

बुधवार को साझा की गई एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुराधा पौडवाल लिखती हैं, ‘मेरे सभी परिवार, दोस्तों और फैंस को नमस्कार। मेरे काम के लिए आपने जो प्यार और सम्मान दिया है, मैं उसकी सराहना करती हूं। मैं भी अपने देश और उसके नेतृत्व से प्यार करती हूं और उनका सम्मान करती हूं। मैं के अलावा हर नागरिक यह समझता है कि दुनिया में आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के लिए हमें शिक्षित होना होगा। मैं हमेशा इस बात का समर्थन करूंगी। लेकिन इस देश में हम सभी को सम्मानपूर्वक अपनी राय रखने की आजादी है।’

वह पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘मुझे बहुत बुरा लगता है जब किसी बातचीत को संदर्भ से हटाकर सनसनीखेज बनाया जाता है। उसका गलत मतलब निकाला जाता है। मैं ऐसे वीडियो का समर्थन नहीं करती और लोगों से अनुरोध करती हूं कि वे ऐसे क्रिएटर्स को बढ़ावा न दें। कृपया ध्यान दें कि यह कोई सफाई नहीं है। लेकिन किसी को भी अपनी सुविधा के लिए बातचीत को संदर्भ से हटकर इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।’  
 

विज्ञापन

अनुराधा पौडवाल - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराधा पौडवाल ने राम मंदिर चोरी पर आखिर क्या कहा था? 
बीते दिनों शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर अनुराधा पौडवाल ने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए भारत के 'विश्वगुरु' वाले नैरेटिव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हालांकि लोग अक्सर भारत के ग्लोबल लीडर बनने की बात करते हैं लेकिन हजारों स्कूलों के बंद होने से उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी बुनियाद पर सवाल उठते हैं। अनुराधा पौडवाल ने कहा कि कुछ साल पहले तक उन्हें भी लगता था कि भारत विश्वगुरु बनेगा लेकिन मौजूदा हालात देखने के बाद उनका नजरिया बदल गया है। उन्होंने कहा, ‘कुछ साल पहले मुझे भी लगता था कि भारत विश्वगुरु बनेगा। लेकिन अब मैं ऐसी चीजें होते हुए देख रही हूं जो उस सोच के उलट लगती हैं। यह बकवास बंद होनी चाहिए।’
अनुराधा पौडवाल ने कथित राम मंदिर डोनेशन स्कैम का जिक्र करते हुए कहा कि अगर गहरी आस्था वाली जगहों पर भी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, तो इससे गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत 'विश्वगुरु' बनना चाहता है, तो उसे सबसे पहले उस सोच से जुड़े मूल्यों और सिद्धांतों को अपनाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें