सलमान खान की आजकल हर कोई नकल उतारने पर उतारू है। उनका 'दबंग' में निभाया गया चुलबुल पांडे के किरदार की खुमारी अभी तक नहीं उतरी है। तभी तो फिल्मों में इस किरदार को खूब भुनाया जा रहा है।
रणबीर कपूर के बाद सोहा अली खान अपनी कॉमेडी फिल्म में चुलबुल पांडे के किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। इस कॉमेडी फिल्म में वह शांति प्रिया का किरदार कर रही हैं।
समीर तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के कुछ दृश्य में वह सलमान खान अभिनित दबंग के चुलबुल पांडे का किरदार निभाती नजर आयेंगी। साथ ही खबर यह भी है कि वे इस फिल्म में कैबरे डांस करती भी नजर आयेंगी।
इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा मैंने अपने कैरियर में गाने और कॉमेडी ज्यादा नहीं किया है। लेकिन इस फिल्म में दोनों कर रही हूं। मुंबई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान उन्होंने यह बातें शेयर कीं।