फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha Ali Khan: ईद पर सोहा की मदद से कुणाल खेमू ने बनाईं सेवई, भाई-भाभी करीना-सैफ भी पहुंचे बधाई देने

Mon, 31 Mar 2025 04:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Eid ul Fitr: सोहा अली खान ने ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने परिवार के साथ त्योहार मनाया। भाई-भाभी सैफ अली खान और करीना कपूर भी उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन
सोहा अली खान ने शेयर कीं ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोमवार 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। हर तरफ खुशियों का माहौल है। ईद की खुशियां सेवई की मिठास के बिना अधूरी रहती है। अधिकांश घरों में सेवई जरूर बनती है। अभिनेत्री सोहा अली खान के घर इस बार सेवई कुणाल खेमू ने बनाई है। सोहा ने बाकायदा तस्वीर शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


John Abraham: जॉन अब्राहम ने प्रशंसकों के साथ मनाई ईद, गले लगकर दी बधाई, देखिए वीडियो

सोहा अली खान ने शेयर कीं ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा के घर पहुंचे सैफ-करीना
सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ईद सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति व चर्चित अभिनेता कुणाल खेमू सेवई बनाते नजर आ रहे हैं और सोहा उनकी मदद कर रही हैं। अन्य तस्वीरों में वे परिवार के साथ पोज देती दिख रही हैं। साथ में उनकी बहन सबा और भाई-भाभी करीना कपूर-सैफ अली खान भी हैं।
 

सोहा अली खान ने शेयर कीं ईद सेलिब्रेशन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दी बधाईयां
पोस्ट के साथ सोहा अली खान ने लिखा है, 'क्या बिना सेवईयों के ईद हो सकती है? ईद मुबारक। हमें भी और आपको भी'। सोहा ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, कुणाल खेमू कुर्ता पजामा पहने हैं। उनकी बहन सबा भी ग्रीन कलर के आउटफिट में हैं। करीना कपूर ऑरेंज कलर के सूट में नजर आई हैं और सैफ अली खान भी तस्वीरों में हैं। तस्वीरों पर यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं और त्योहार की मुबारकबाद दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Kartik Aaryan: गंगटोक में फैंस के बीच फंसे कार्तिक आर्यन, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन

बेटी इनाया के साथ सोहा - फोटो : इंस्टाग्राम
बिटिया के साथ मैचिंग आउटफिट में दिखीं सोहा
इसके अलावा सोहा अली खान ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे अपनी बिटिया इनाया के साथ पोज देती दिख रही हैं। दोनों मैचिंग आउटफिट में हैं। सोहा और इनाया ने पिंक ड्रेस पहनी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें