सिचुआन प्रांत की 30-वर्षीय लामू ग्रामीण जीवन पर पोस्ट्स के लिए जानी जाती थीं। लामू एक लोकप्रिय तिब्बती वीडियो ब्लॉगर थी। डौयिन पर उनके 782,000 फॉलोअर हैं। चीनी मीडिया के अनुसार पहले भी टंग (पूर्व पति) ने लामू को मारने की कोशिश की थी जिस मामले में उसे जेल में रहना पड़ा था। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
खबर है कि लामू ने 2019 में घरेलू हिंसा से तंग आकर अपने पति से अलग होने का फैसला किया था। बाद में टंग लामू ने दोबारा शादी करना चाहता ता लेकिन लामू ने मना कर दिया जिसपर टंग ने बच्चे को मारने की धमकी भी दी।