सपना चौधरी का 'ब्लैग स्वैग' हुआ वायरल
- फोटो : sapna choudhary instagram
सबसे पहले सपना स्वेटशर्ट और ट्राउजर पहन क्लैप करके डांस करती हैं और इसके तुरंत बाद वह साड़ी पहने हुए दिखाई देती हैं। साड़ी में सपना बेदह खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में साड़ी के साथ मांग में सिंदूर और खुले वालों में सपना का देसी उनके फैंस को दीवाना कर रहा है।
सपना चौधरी के डांस ने फिर किया घायल
- फोटो : sapna choudhary instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में जब भी शंका में रहो, साड़ी पहन लो। सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा सपना के फैंस इस वीडियो पर उनके फैंस अलग- अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सपना की सोशल मीडिया पर काफी लंबी चौड़ी फैन लिस्ट है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियज शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर अपना प्यार लुटाते दिखाई देते हैं। हाल ही में शेयर किए इस वीडियो पर भी फैंस लगातार लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।