फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanner Martin: 'आप यह देख रहे हैं, तो मैं मर चुका हूं', सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टैनर मार्टिन का अंतिम वीडियो

Fri, 27 Jun 2025 03:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Influencer Tanner Martin Passes Away At 30: यूट्यूबर टैनर मार्टिन का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। हादसे से पहले टैनर ने अपना अंतिम अलविदा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन
टैनर मार्टिन - फोटो : इंस्टाग्राम@tannerandshay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के यूटा के 30 वर्षीय मशहूर यूट्यूबर और माइनक्राफ्ट वीडियो बनाने वाले टैनर मार्टिन का कोलन कैंसर से पांच साल की लड़ाई के बाद निधन हो गया। उनके पहले बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद यह दुखद घटना हुई। टैनर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रियजनों को धन्यवाद दिया और जीवन के बारे में अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

टैनर का आखिरी वीडियो 
टैनर ने अपने निधन की घोषणा एक भावुक वीडियो के जरिए की, जिसकी शुरुआत इससे होती है, "अगर आप यह देख रहे हैं, तो मैं मर चुका हूं।" उन्होंने बताया कि यह विचार उन्हें एक किसी व्यक्ति के विदाई संदेश से मिला। वीडियो में टेक्नोब्लैड के पिता बताते हैं कि टेक्नो ने एक संदेश लिखा था, जिसे उन्होंने सबके लिए पढ़ा। इसके बाद टेक्नोब्लैड की गेमप्ले स्क्रीन दिखाई देती है, जहां उनकी आवाज में कहा गया, "सभी को नमस्ते, यह टेक्नोब्लैड है। अगर आप इसे देख रहे हैं, तो मैं मर चुका हूं।" 

टेक्नो का बयान
टेक्नो ने बताया कि उनका असली नाम एलेक्स था और उन्होंने अपने प्रशंसकों का मजाकिया अंदाज में आभार जताया। उन्होंने कहा, "पिछले महीने इतनी सारी हुडीज, प्लूशीज और चैनल सदस्यताएं खरीदने के लिए धन्यवाद, मेरे भाई-बहन अब कॉलेज जा सकेंगे।"
विज्ञापन

सदमें में प्रशंसक
टैनर की मृत्यु से उनके दुनिया भर के प्रशंसक सदमे और दुख में हैं। उनकी याद में 'ए माइनक्राफ्ट मूवी' ने श्रद्धांजलि दी। 2021 में टैनर ने बताया था कि उन्हें कंधे में दर्द और गांठ के बाद स्टेज 4 मेटास्टेटिक सार्कोमा का पता चला था, जो उनके फेफड़ों तक फैल गया था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें