फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रतीक खत्री का कार एक्सीडेंट में निधन

Wed, 07 Oct 2020 06:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीक खत्री - फोटो : इंस्टाग्राम- @ _aashikabhatia
विज्ञापन

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रतीक खत्री का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है। मंगलवार रात प्रतीक एक कार दुर्घटना के शिकार हो गए। इंस्टाग्राम पर प्रतीक के 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो की वजह से मशहूर थे। 

विज्ञापन


खबर है कि प्रतीक देर बागपत से देहरादून स्थित अपने मेडिकल कॉलेज में जा रहे थे। जब प्रतीक साखन कला गांव के करीब पहुंचे तो अचानक सामने से आ रही ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। प्रतीक की मौके पर भी मौत हो गई।

प्रतीक की दोस्त आशिका भाटिया ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और उनकी मौत पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है। आशिका ने खत्री के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए  लिखा, “RIP, यह विश्वास करना कठिन है”। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। उनके अचानक मौत से फैंस काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें