मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस (tovino thomas hospitalised) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि अपनी आने वाली फिल्म 'काला' की शूटिंग के दौरान फॉरेंसिक अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बुधवार की सुबह कोच्चि के रेनाई मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।
उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मेडिकल विशेषज्ञों को उनके शरीर में आंतरिक रक्तस्राव (internal bleeding) की आशंका है। खबरों के मुताबिक, अभिनेता को फेफड़े और पेट में चोट लगी है, जिसका इलाज डॉक्टर्स कर रहे हैं।
हालांकि, खबरें यह भी सामने आई हैं कि अभिनेता अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टरों ने उन्हें दो सप्ताह के लिए बेड रेस्ट की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
टोविनो जून महीने में ही बेटे के पिता बने हैं। उनकी पहले से 4 साल की एक बेटी भी है। टोविनो ने 2014 में लीडिया से शादी की थी। लीडिया उनकी गर्लफ्रेंड रही हैं। दोनों एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। 9 साल डेटिंग के बाद टोविनो और लीडिया ने शादी की थी।
'काला' को वीएस रोहित डायरेक्ट कर रहे हैं। अभिनेता लाल, दिव्या पिल्लई और सुमेश मूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।