फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने शेयर कीं शानदार सेल्फी, अपनी आदत को 'भारतीय अंकल' से किया कंपेयर

Fri, 03 Oct 2025 01:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

South Actress Selfie: शोभिता धुलिपाला ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शानदार सेल्फी शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। शोभिता की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने प्यार बरसाया है। 
 
विज्ञापन
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने अपनी सेल्फी लेने की आदत पर खुद का ही मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा कैमरे की बजाय फोन की स्क्रीन पर खुद को देखती रहती हैं। शोभिती की इन लेटेस्ट शानदार सेल्फी पर फैंस और सेलेब्स ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन

 

शोभिता धुलिपाला का पोस्ट
शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई शानदार तस्वीरें और सेल्फी शेयर कीं। इन तस्वीरों में शोभिता ने कई शानदार लुक शेयर किए हैं। एक तस्वीर में वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह अपना रेड नेलपेंट फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक तस्वीर में शोभिता किसी शख्स को खुशी से गले लगाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ शोभिता ने कैप्शन में लिखा, 'जब भी मैं सेल्फी लेती हूं, कैमरे की बजाय स्क्रीन पर खुद को देखती हूं। अगर इससे मैं भारतीय अंकल बन जाती हूं, तो कोई बात नहीं।'


 
विज्ञापन

शोभिता का वर्कफ्रंट
शोभिता ने 'मेड इन हेवन' जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज में शानदार काम किया है। हाल ही में उन्होंने देव पटेल के साथ हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' में डेब्यू किया। मार्च में 'मेड इन हेवन' शो की छठी सालगिरह पर शोभिता ने पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि वे तारा नाम के किरदार से बहुत पसंद करती थीं। एक दर्शक के तौर पर उन्हें ये रोल बहुत पसंद था, इसलिए इसे निभाना उनके लिए खास अनुभव था। 2022 से शोभिता ने नागा चैतन्य के साथ रिलेशनशिप में थीं। दो साल बाद उन्होंने हैदराबाद में करीबी दोस्तों और परिवार के साथ शादी की। शादी से पहले उन्होंने अपना रिश्ता निजी रखा था।

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'पायरेसी को बढ़ावा न दें', 'कांतारा चैप्टर 1' के निर्माताओं ने दर्शकों से की खास अपील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें