शोभिता का पोस्ट
शोभिता ने पति नागा के जन्मदिन के अवसर पर एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में नागा चैतन्य पत्नी शोभिता के स्वेटर की जिप लगाते हुए उन्हें ठंड से बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, प्रेमी @chayakkineni।' वहीं नागा ने शोभिता की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लाल दिल वाला इमोजी बनाया है।
नागा चैतन्य का वर्कफ्रंट
नागा चैतन्य को आखिरी बार फिल्म 'थंडेल' में देखा गया था। अब वह बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'एनसी24' में दिखाई देंगे, जिसका शीर्षक 'वृषकर्मा' है। यह फिल्म सुकुमार द्वारा लिखित और कार्तिक दंडू द्वारा निर्देशित है। फिल्म का पहला पोस्टर और फिल्म का टाइटल आज अभिनेता के 39वें जन्मदिन पर जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में सामने आया युवासम्राट नागा चैतन्य का धांसू लुक, महेश बाबू ने किया NC24 का टाइटल रिवील