फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: स्नेहा वाघ के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने साझा किया भावुक पोस्ट

Sun, 02 May 2021 04:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस स्नेहा वाघ के पिता का निधन।
निमोनिया और कोरोना से थे संक्रमित।
स्नेहा वाघ ने साझा किया भावुक पोस्ट।
विज्ञापन
अपने पिता के साथ स्नेहा वाघ - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहा है और इस बीच कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ के पिता का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनके पिता निमोनिया और कोरोना से संक्रमित थे। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

विज्ञापन


स्नेहा वाघ ने अपने पिता के निधन पर भावुक पोस्ट लिखकर साझा किया है। उन्होंने लिखा कि, 'आप अपनी भाषा से कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर कर आए, आपने हर दिन को रौशन किया। आप अपने दयालु दिल के साथ एक अच्छे शख्स थे। आपने हमें आत्मविश्वासी और मजबूत होना सिखाया। आपने हमे दिखाया कि सपनों को पूरा करने के लिए कितना सेल्फ वर्थ बनना पड़ता है।'
 

विज्ञापन

अपने पिता के साथ स्नेहा वाघ - फोटो : Instagram
स्नेहा ने आगे लिखा कि, 'आपने हर वक्त वफादार, शांत, ईमानदार, सहज और अपने अंदर के सबसे बेहतर अंदाज में रहने के लिए कहा, हमेशा एक सज्जन। आप हमारे सबसे पहले हीरो रहेंगे। यह सिर्फ दिल तोड़ने वाला है कि अब हम सिर्फ इन्ही यादों के सहारे रहेंगे।'
 

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, 'आपके बिना हमेशा खालीपन रहेगा। हम आपको सही तरीके से अलविदा भी नहीं कह पाए। हम कुछ खास नहीं कर पाए और अब लाइफ कभी भी पहले जैसे नहीं रहेगी।' स्नेहा की इस पोस्ट पर उनके फैंस और करण पटेल, मनीष नागदेव, स्मिता गोंडकर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि अभिनेत्री स्नेहा वाघ 'ज्योति', 'वीरा' और 'चंद्रगुप्ता मौर्या' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें