फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी हुए कोरोना संक्रमित, लोगों से की टेस्ट कराने की अपील

Wed, 28 Apr 2021 12:18 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : Twitter
विज्ञापन
देश कोरोना महामारी से लगातार जंग लड़ रहा है और इससे उबरने का हर संभव प्रयास कर रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें इसे रोकने के लिए भी कोशिश में लगी हुई हैं। कोरोना संक्रमण अपना पैर तेजी से पसार रहा है और अब इसकी चपेट में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी आ गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन

 

अभिनेता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सभी को नमस्कार! मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मेरी सभी से अपील है कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हो वो अपनी जांच करा लें। मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से निवेदन करता हूं कि कृपया परेशान ना हो मैं ठीक हूं। घर में रहिए और सुरक्षित रहिए।' अल्लू अर्जुन का ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया है और अब उनके फैंस उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से डेब्यू किया था। अर्जुन फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। वो अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो अल्लू अर्जुन ने स्नेहा रेड्डी से 6 मार्च, 2011 को शादी रचाई थी। कपल का एक बेटा और एक बेटी है, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। अक्सर बच्चों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें