फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति-पलाश का हुआ पैचअप! वायरल वीडियो से फिर शुरू हुई चर्चा; जानें क्या है सच्चाई?

Wed, 08 Apr 2026 06:59 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smriti Palash Patch Up Rumours: स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल के पैचअप की खबरें जोर पकड़ रही हैं। इसके पीछे वजह है एक वायरल वीडियो। जानिए वीडियो में क्या है खास और क्यों शुरू हुईं स्मृति-पलाश के पैचअप की खबरें…
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक कंपोजर और निर्देशक पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पिछले साल टूट गई थी। इसके बाद कपल ने पूरी तरह से एक-दूसरे से दूरी बना ली। लेकिन अब ऐसा लगता है कि दोनों के परिवार सबकुछ भूलकर फिर साथ आ गए हैं। इसके बाद अब सवाल ये ही कि क्या स्मृति और पलाश अब फिर एक होने वाले हैं?

विज्ञापन


क्या कथित रूप से पलाश के चीट करने के आरोपों को भुलाकर स्मृति मंधाना ने उनसे पैचअप कर लिया है? ये सभी सवाल बुधवार को अचानक एक वीडियो सामने आने के बाद उठने लगे। इस वीडियो में पलाश मुछाल की बहन व सिंगर पलक मुछाल, स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के पैर छूती नजर आ रही हैं।

स्मृति मंधाना के पिता के साथ पलक मुछाल और मिथुन - फोटो : सोशल मीडिया

पलक ने छुए स्मृति के पिता के पैर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना पलाश की बहन पलक मुछाल और उनके पति संगीतकार मिथुन के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। इसमें स्मृति के पिता और पलक मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखे। पलक उनके पैर छूती हैं। वो सिंगर को आशीर्वाद देकर निकल जाते हैं। वीडियो देख सभी सरप्राइज हो रहे हैं। इसी के बाद कई लोगों का कहना है कि लगता है दोनों परिवार फिर एक हो रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स स्मृति और पलाश के साथ आने के भी कयास लगा रहे हैं।
 


 

फैंस कन्फ्यूज वीडियो नया है या पुराना
वीडियो सामने आने के बाद अब लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं। जबकि कई लोग वीडियो देखकर स्मृति और पलाश के फिर से साथ आने के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

स्मृति मंधाना, पलाश मुछाल - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल होनी थी पलाश और स्मृति की शादी
पलाश और स्मृति पिछले साल 23 नवंबर को शादी करने वाले थे। लेकिन शादी के एक दिन पहले दोनों का रिश्ता टूट गया। पहले कहा गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई। लेकिन बाद में फिर ऐसी चर्चाएं आईं कि स्मृति की दोस्तों ने पलाश को चीट करते किसी और महिला के साथ देख लिया था। इसके बाद कई तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, पलाश ने धोखे के आरोपों से साफ इनकार किया था। बाद में पलाश और स्मृति दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने अलग होने की बात सार्वजनिक की थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें