आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और राजकुमार राव की हालिया रिलीज हुई 'बरेली की बर्फी' का स्वाद दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म को देखने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने तारीफ की थी और अब सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने फिल्म देखी है।
स्मृति ईरानी को ये फिल्म काफी पसंद आई है। फिल्म देखने के बाद स्मृति ईरानी मे सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, 'अश्विनी अय्यर को बधाई। पूरी टीम, खासकर राजकुमार राव और बिट्टी के माता-पिता का उम्दा काम..बेहतरीन संवाद।'
ये फिल्म कॉमेडी और रोमांस से लबरेज है। आपको बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में कलाकारों के शानदार अभिनय की तारीफ कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बाद में फिल्म के कलाकार राजकुमार राव और कृति सेनन की तारीफ करते हुए गुलदस्ते के साथ हाथ से लिखा एक नोट भी भेजा था।
पढ़ें- जेट प्लेन से चलते हैं गुरमीत राम रहीम, लाइफस्टाल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दें
फिल्म में कृति सेनन ने बिट्टी का किरदान निभाया है। कृति ने अमिताभ बच्चन का शुक्रिया अदा करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा 'यह अपने आप में मील का पत्थर महसूस होता है। आप हमारी प्रेरणा रहे हैं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर। इसने वास्तव में मेरा दिन बना दिया।' वहीं राजकुमार राव ने महानाक का ट्वीट के जरिए शुक्रिया किया।
+1 congrats @Ashwinyiyer , brilliant work by entire team esp @RajkummarRao and Bitti's parents. Dialogues were a class apart 🙏 https://t.co/PHsAEyRz9h
— Smriti Z Irani (@smritiirani) August 29, 2017
T 2530 - Saw 'Bareilly ki Barfi' last night .. a delightful film and such competent and excellent performances .. !! pic.twitter.com/BKHqSIhgjy
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 28, 2017
This feels like a milestone in itself!!💃🏻you've been such an inspiration..Thank you so so much Sir!!This really made my day!🙏🏻☺️@SrBachchan pic.twitter.com/z8xKtF5fiA
— BITTI (@kritisanon) August 29, 2017
When the legend sends you this handwritten note.. Thank you my dearest @SrBachchan sir. You've made my day. Much regards & charan sparsh 🙏🏻😊 pic.twitter.com/G7vSfv9nfU
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) August 28, 2017