फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुहागन बनाकर विदा करना’ स्मिता पाटिल की आखिरी इच्छा सुन रो पड़े थे मेकअप आर्टिस्ट, शेयर किया इमोशनल किस्सा

Fri, 03 Apr 2026 11:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Smita Patil Last Wish: दिग्गज अदाकारा स्मिता पाटिल के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत का एक इंटरव्यू काफी सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने स्मिता की एक बेहद भावुक इच्छा के बारे में बताया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अदाकारा स्मिता पाटिल का निधन 13 दिसंबर 1986 को महज 31 साल की उम्र में बच्चे के जन्म के बाद हुई जटिलताओं की वजह से हो गया था। मंडी, अर्थ और अर्ध सत्य जैसी शानदार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से स्मिता पाटिल ने हिंदी सिनेमा में एक खास जगह बनाई। अब हाल ही में उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत का एक इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने स्मिता की एक बेहद इमोशनल कर देने वाली इच्छा के बारे में बताया। 

विज्ञापन


दीपक ने शेयर किया इमोशनल किस्सा 
दीपक सावंत ने कहा कि स्मिता अक्सर कहती थीं- ‘मुझे सुहागन बनाकर ही ले जाना।’ वो ये बात अपनी मां से भी कहती थीं, और घरवाले उन्हें ऐसा बोलने पर डांटते थे। उन्होंने उस दर्दनाक पल को याद करते हुए बताया कि स्मिता के निधन के बाद उनकी बहन विदेश से आने वाली थीं, इसलिए 2-3 दिनों तक उनका पार्थिव शरीर बर्फ पर रखा गया था, जिससे वह सूज गया था।

उसी दौरान उनकी मां ने सबके सामने, जहां अमिताभ बच्चन समेत कई लोग मौजूद थे, दीपक को मेकअप किट देते हुए कहा कि उनकी आखिरी इच्छा थी कि उन्हें सुहागन की तरह विदा किया जाए। ये सुनकर दीपक सावंत रो पड़े और आंसुओं के बीच उन्होंने स्मिता का आखिरी मेकअप किया, उन्हें बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया।
विज्ञापन


स्मिता पाटिल का एक्टिंग करियर 
करीब एक दशक के करियर में स्मिता पाटिल ने 80 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। उन्हें दो नेशनल अवॉर्ड, कई फिल्मफेयर पुरस्कार मिले और 1985 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। आज भी उनकी याद में फिल्म फेस्टिवल्स और कई सम्मान आयोजित किए जाते हैं, जो उनकी विरासत को जिंदा रखते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें