सीरीज 'कप्तान' में साकिब सलीम
- फोटो : इंस्टाग्राम@saqibsaleem
किरदार को समझने के लिए भी काफी तैयारी
साकिब सलीम ने सीरीज ‘कप्तान’ में एसएसपी समरदीप का रोल किया है। इस रोल को समझने और निभाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। साकिब कहते हैं, ‘मैंने एक तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कब तक करता रहूंगा। मेरे किरदार की जो भी बैकस्टोरी होती है, मैं उसका एक लंबा वॉइस नोट बनाता हूं। 8-10 मिनट का एक लंबा वॉइस नोट होता है। जब भी मैं सेट पर जाता हूं, तो हेडफोन लगाकर उसे सुनता हूं। इससे किरदार निभाने में सहजता होती है।’
सीरीज ‘कप्तान’ में नजर आए ये कलाकार
साकिब सलीम के अलावा सीरीज ‘कप्तान’ में कविता कौशिक, वरुण बडोला, अंजुम शर्मा, आरिफ जकारिया, पूजा गौर, विक्रम कोचर और अनुष्का कौशिक भी नजर आ रहे हैं। यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है।