'कैरी ऑन जट्टा 3' ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने बताया, 'एक दिन मैं खाली बैठा हुआ था तो सोचा क्यों न कोई फिल्म देखकर आते हैं। तभी मुझे समीप कंग की फिल्म की बात याद आई और अपने चार दोस्तों के साथ 'चक दे फट्टे' देखने गया। पूरे सिनेमा हाल में सिर्फ हम चार लोग ही थे। सारे दोस्त बोल रहे थे कि कौन सी फिल्म देखने आ गए, जहां हमारे सिवा कोई और दर्शक है ही नहीं। मैंने दोस्तों से कहा कि 10 मिनट फिल्म देखते थे, अगर पसंद नहीं आई तो निकल जाएंगे। फिल्म शुरू हुई और हम लोग हंसते -हंसते लोट पोट हो गए, कब फिल्म खत्म हो गई पता ही नहीं चला। फिल्म नहीं चली तो समीप कंग ने शायद अपना नंबर चेंज कर दिया था। उनको बहुत ढूंढा और जब मिले तब 'कैरी ऑन जट्टा' की शुरुआत हुई।’