फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे और बड़े परदे के सितारों की होली

Tue, 26 Mar 2013 01:35 AM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
चाहे बॉलीवुड के सितारे हो या छोटे परदे के सितारे सबके लिए होली का अपना अलग महत्व और अर्थ है। जाहिर है सब अपनी-अपनी तरह से होली खेलते हैं।
विज्ञापन


आइए जानें बॉलीवुड के सितारों और छोटे परदे के सितारों के लिए होली का क्या अर्थ है और वो कैसे इसे सेलिब्रेट करते हैं।

सौम्या सेठ
मैं बनारस की रहने वाली हूं। मैंने बचपन से ही बड़ी कलरफुल होली देखी है। फिलहाल मैं मुंबई में हूं तो अपने परिवार के साथ ड्राइ होली खेलने वाली हूं। महाराष्ट्र में पानी की कमी के कारण मैं सूखी होली खेलूंगी और चाहूंगी कि सब इस बार पानी की बचत करते हुए सूखी होली खेलें।

मौली गांगुली
हर फेस्टिवल प्यार और खुशियां बांटता है। मैं चाहूंगी कि सभी पानी को बचाएं और होली खेलने का कोई दूसरा विकल्प ढूंढे। मैं होली पर अपने हस्बेंड के साथ कुछ समय अकेले बिताउंगी।
विज्ञापन


विशाल सिंह
मुझे होली का त्यौहार बहुत पसंद है। मुझे कलर्स के साथ खेलना बहुत अच्छा लगता है। लेकिन इस बार ये वीकेंड बहुत लंबा है तो मैं होली को विदेश में सेलिब्रेट करूंगा लेकिन मैं इंडिया की होली को बहुत मिस करने वाला हूं।

अंचल मुंजल
मैं हमेशा इको फ्रेंडली होली खेलना पसंद करता हूं। मैं जब छोटा था तो हमेशा ही होली बहुत मस्ती से खेलता था। लेकिन अब मैं डार्क कलर से बहुत डरता हूं।

सिमरन कौर
मुझे होली खेलना पसंद नहीं है। मैं अपनी स्किन और कॉम्पलेक्शन को लेकर बहुत सजग हूं। मुझे साफ-सुथरा रहना बहुत अच्छा लगता है। मैं हमेशा बिना कलर्स के 'खाओ पीओ मस्त रहो' टैग लाइन को फॉलो करती हूं।

रोहित खुराना
जब मैं युवा था तो मुझे लोगों पर गुब्बारे फेंकना अच्छा लगता था। मैं भांग को लेकर बहुत उत्साहित हो जाता था। इतना ही नहीं, हमें अपनी कॉलोनी की गर्ल्स पर कलर्स लगाने का भी मौका मिलता था। वाकई होली पर बहुत मस्ती होती थी।

भावना बलसावर
मैं होली नहीं खेलती, हां एक बार अमिताभ जी के घर पर निमंत्रण आया था बस वहीं पर होली खेली थी। होली न खेलने का मुख्य कारण लोगों को होली के दौरान जो मस्ती करने का मौका मिलता है तो वह सब मुझे पसंद नहीं।

श्रुति उल्फत
जब मैं स्कूल में पढ़ती थी, मैंने और मेरे दोस्तों ने बहुत ही खराब तरीके से होली खेली थी। मुझे याद है कि उस दिन हमने एक दूसरे के सिर पर अंडे फोडक़र होली खेली थी। मेरे जीवन में वह होली सबसे अच्छी होली थी।

करन सिंह
होली का त्योहार मुझे देखने में अच्छा लगता है, खेलने में नहीं। मेरी होली हमेशा से ही एक चुटकी गुलाल तक ही सीमित रही है।

पूजा गौड़
यह रंगों का त्योहार है, हम एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाते हैं। आज ही के दिन अच्छाई पर बुराई की जीत हुई थी। मैं भी होली को अपने फ्रेंड्स और को स्टार्स के साथ सेलिब्रेट करूंगी।

क्लौडिया
मैं इस बार अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। "मैं तो अब भारत की हो गयी हूँ मुझे यहाँ के हर त्यौहार बहुत अच्छे लगते हैं होली भी मैं अपने दोस्तों के साथ खेलती हूँ।

मैं होली पर अपने दोस्तों को अबीर गुलाल लगाती हूँ और मिठाई खाती हूँ और खिलाती हूँ। वैसे भी मैं इस बार होली पूरे उत्साह के साथ होली खेलूंगी।"

शंकर महादेवन
मुझे याद है कि जब मैं छोटा था, हम सभी मिलकर लोगों को पकडक़र उन्हें कीचड़ में डाल देते थे। हमारे होली खेलने का तरीका ही यही था। कीचड़ के साथ होली सबसे अच्छी होली होती है।

अनुपम खेर
होली का मतलब है खुशी, मस्ती, प्यार बांटना सुंदर रंगो से। मैं हमेशा से ही इस त्योहार का इंतजार करता हूं, मुझे ऐसा लगता है यह इकलौता ऐसा त्योहार है जो सबको रंगों से खेलने के लिए आपको अपनी ओर आकर्षित करता है।

मधुर भंडारकर
होली जैसे की रंगों का त्योहार है तो मेरा मानना है कि होली के दिन सबके घर में सबकी जिंदगी में कई रंग आते हैं जो जिंदगी की खूबसूरती को बांधते हैं। यह ऐसा त्योहार है जिसमें सब परिवारवालों से एक साथ मिलना होता है, और सबके साथ प्यार बांटने का मौका मिलता हैं।

अनुष्का शर्मा
होली खेलने में जितना मजा आता है, उसका उल्टा उसके रंगों को छुड़ाना एक सजा होता है। इसलिए मैं पूरी तैयारी के साथ होली खेलने में विश्वास करती हूं। मैं मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हूं। दिल्ली में खेली गई मेरी हर होली खास थी।
विज्ञापन


आर. माधवन
मैं भले ही दक्षिण भारतीय हूं, लेकिन मेरी पढ़ाई-लिखाई बिहार में हुई है। यूपी-बिहार की होली की मस्ती और हुड़दंग विख्यात है।

मैंने भी कई ऐसी मस्ती और हुड़दंग वाली होलियां खेली हैं। होली का कांसेप्ट मुझे हमेशा से ही अच्छा लगता है, लेकिन अभिनेता होने के कारण अब मैं पहले की तरह होली नहीं खेल पाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें