फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रीडा के सेक्सी अवतार ने सबको चौंकाया

Thu, 17 Oct 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ की भारतीय नायिका फ्रीडा पिंटो ने गायक ब्रूनो मार्स के नए गाने ‘गोरिल्ला’ के वीडियो में अपने सेक्सी लटकों-झटकों से सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन


28 साल की फ्रीडा इस सेक्सी गाने में एक स्ट्रिपर बनी हैं और पोल डांस करते हुए लोगों को रिझा रही हैं। इसके अलावा मार्स के साथ कार में भी उनके जबर्दस्त हॉट सीन हैं।

मंगलवार को मार्स ने अपने फेसबुक पेज पर यह वीडियो लॉन्च किया। इसके बाद अब उसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है। फ्रीडा इस वीडियो में इजाबेल नाम की सेक्सी डांसर बनी हैं।
विज्ञापन




जो मार्स के गाने की लाइन ‘यू एंड मी बेबी मेकिंग लव लाइक गोरिल्लाज’ पर थिरकती हैं। कार की पिछली सीट पर फ्रीडा और मार्स के चुंबन भी इस वीडियो में खूब देखे जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘गोरिल्ला’ मार्स के एलबम ‘अनआर्थोडॉक्स जूकबॉक्स’ का चौथा गाना है। लेकिन फिलहाल फ्रीडा के ‘गोरिल्ला अवतार’ ने उनके दीवानों को चौंका रखा है।
विज्ञापन



इस सेक्सी वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें-->
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें